रायपुर। कांग्रेस ने भाजपा के क्यूआर कोड के मुकाबले करारा जवाब दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले राजीव भवन में कांग्रेस ने एक पोस्टर जारी किया है। जिसमें लिखा हुआ है कि, “कमल दबाएंगे तो अडानी निकलेगा”…ये पोस्टर AICC कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिखाया और भाजपा पर जमकर हमला बोला…उन्होंने कहा कि, पीएम मोदी राहत को रेवड़ी कहते हैं। लेकिन कांग्रेस सरकार ने सभी वर्गों को राहत दी है। पीएम नरेंद्र मोदी अडानी को राहत देते हैं।

AICC कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने धान खरीदी को लेकर कहा कि, छग में भाजपा सरकार बनी तो धान खरीदी नहीं होगी, भाजपा की प्राथमिकता में तो अडाणी शामिल हैं। वे धान खरीदी जैसे कामों पर क्यों ध्यान देंगे। ईडी की लगातार छापेमारी के चलते पवन खेड़ा ने कहा कि, ईडी छत्तीसगढ़ में मकान बनवाने की कोशिश में है। हम किसान, आदिवासी, गरीब, मध्यम…सबका स्थान हमारे दिल में रखते हैं।

See also  PSC BREAK : हाईकोर्ट में सरकार ने दाखिल किया जवाब, कहा उक्त प्रकरण की स्वयं जांच कर न्यायालय के समक्ष पेश करेंगे…तब तक

लेकिन भाजपा सिर्फ अडानी का सोचती है। संविदा कर्मचारियों को स्थाई नौकरी देने के नाम पर पवन खेड़ा ने कहा कि, कुछ लोगों को नियमित किया गया है। और कुछ का 27 प्रतिशत वेतन भी बढ़ाया गया है।

कांग्रेस हमेशा जनता को जोड़ने की कोशिश करती है। लेकिन भाजपा धर्म का कार्ड खेलकर आपको और हमको तोड़ना चाहती है। यह गरीब का भला नहीं करना चाहते…जहां संवाद से काम चलता हो, वहां यह विवाद खड़ा करते हैं। इसलिए आइए हम सब मिलकर 2024 में एक अच्छी और नई सरकार देने का संकल्प लेते हैं। क्योंकि पंजा दवाएंगे तो हर वर्ग को राहत मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर