रायपुर। आप के संयोजक, प्रदेश प्रभारी के साथ पंजाब के सीएम मान के साथ मंत्रियों का रायपुर दौरा लगातर जारी है। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव अभियान में जुटी हुई है। प्रदेश में पार्टी आलाकमान के दौरे लगातार जारी हैं। बीते दिनों पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अमन अरोड़ा का छत्तीसगढ़ संपन्न हुआ।

इसी क्रम में कल शनिवार को पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान अपने पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। इस दौरान वो प्रदेश के अलग-अलग जिलों के पार्टी कार्यक्रम में शामिल होंगी।

पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अमन अरोड़ा छत्तीसगढ़ के दौरे के बाद अब पंजाब की पर्यटन मंत्री अनमोल गगन मान अपने पांच दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचेंगी। ‘आप’ द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अनमोल गगन मान इस दौरान प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधानसभा चुनाव में पार्टी की तैयारियों का जायजा लेंगी। साथ ही पार्टी द्वारा प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रस्तावित कार्यक्रमों में भी वो शिरकत करेंगी।

See also  CG News: प्रेशर आइईडी बम की चपेट में आकर सीआरपीएफ जवान घायल, हेलीकाप्टर से रायपुर लिफ्ट करने की तैयारी

आम आदमी पार्टी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार अनमोल गगन मान 15 अक्टूबर को दंतेवाड़ा और चित्रकूट विधानसभा का दौरा करेंगी। इसके बाद वो भानुप्रतापपुर और रायपुर पश्चिम स्थित 16 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में शामिल होंगी।

साथ ही 17 अक्टूबर को अनमोल गगन मान कवर्धा और बिलासपुर पहुंचेंगी। वहीं, 18 अक्टूबर को खरसिया और सारंगढ़ में पार्टी द्वारा इनका दौरा प्रस्तावित है। विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी के होने के बाद से ‘आप’ पदाधिकारियों का प्रदेश कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के साथ लगातार मैराथन बैठक जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर