सीएम ने माता महामाया मंदिर में मत्था टेका

दुर्ग-भिलाई। पाटन से सीएम भूपेश बघेल का नाम और दुर्ग ग्रामीण से गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू शामिल हैं। सूची जारी होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने विधानसभा क्षेत्र कुम्हारी में स्थित महामाया मंदिर पहुंचकर दर्शन किया और महामाया माता से अपनी जीत की कामना की।

इस समय कांग्रेस के कार्यकर्ता तो चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन प्रदेश के किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं भी चुनाव लड़ रही है। बीजेपी में रमन सिंह कोई चेहरा नहीं हैं लेकिन भाजपा के उम्मीदवारों की जो सूची जारी हुई। जो टिकट बांटा गया है उसे रमन सिंह ने बांटा है। रमन सिंह के पीछे अमन सिंह और अमन सिंह के पीछे अडानी के इशारे पर टिकट बांटी गई है।

मुख्यमंत्री ने देवी दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है जिसमें सभी प्रत्याशी की जीत निश्चित है।

See also  Rahul Gandhi Bharat Jodo Nyaya Yatra: असम में राहुल गांधी की यात्रा के निकलते ही 150 नेता BJP में शामिल

छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने अपने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ राजनांदगांव के कांग्रेस प्रत्याशी गिरीश देवांगन भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने देवी दर्शन के पश्चात मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि नवरात्रि के पहले दिन कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी हुई है जिसमें सभी प्रत्याशी की जीत निश्चित है। बहुत लोग कयास लगा रहे थे की मैं दूसरी सीट से चुनाव लडूंगा लेकिन पाटन की जनता का विश्वास और भरोसा मेरे साथ है।

वहीं आठ विधायकों का टिकट काटे जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा टिकट नहीं मिलने पर नाराजगी होती है लेकिन सभी लोगों को मना लिया जाएगा। वहीं काटे गए विधायक को पार्टी में जिम्मेदारी दी जाएगी और सरकार आने पर भी जिम्मेदारी दी जाएगी और उनके अनुभव का लाभ लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ में बीजेपी 42 सीट पर आगे