रायपुर । कांग्रेस नेता भक्त चरण दास महंत ने कांग्रेस की तीसरी सूची को लेकर बड़ा खुलासा किया है।कांग्रेस नेता भक्त चरण दास महंत ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने 83सीट पर उम्मीदवार घोषित किए जा चुके हैं और 7 सीटों के लिए मंथन अभी जारी है। 7 सीट की लिस्ट आज कभी भी जारी हो सकती हैं।

उन्होंने बताया कि 32 फ़ीसदी टिकट आदिवासी को दिए गए हैं। साथ ही ओबीसी, एससी और अल्पसंख्यक वर्ग का भी ध्यान रखा गया है। उनका कहना है कि टिकट वितरण में सबके साथ न्याय हुआ है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि दंगा भड़का कर चुनाव जीतना चाहती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  छत्तीसगढ़ की सोनम..! विवाह के 36 दिन के भीतर उसने अपने पति को मार डाला… जानिए क्या है क्या है यह मर्डर मिस्ट्री