कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा,भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने की अपील

जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि नगरनार स्टील प्लांट का निजीकरण नहीं होगा। ये आदिवासियो का स्टील प्लांट है। पीएम मोदी ने 27000 करोड़ की योजना इसकी शुरुआत की है। लेकिन, अगर भूपेश बघेल आ गए तो कांग्रेस के एटीएम से पैसे दिल्ली पहुंच जाएंगें।जगदलपुर में सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और भाजपा के प्रत्याशियों के लिए जीत की अपील की है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अमित शाह जगदलपुर और कोंडागांव दौरे पर हैं।चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शाह ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश में दो चरणों मे मतदान होने है।

पहले चरण का मतदान 7 नवंबर को तो वहीं दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होंगे। सभी पार्टियां चुनाव जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक रही है। प्रदेश में अपनी सरकार बनाने के लिए पार्टियां जोरो-शोरों से तैयारियां कर रही है।

See also  डॉ रमन सिंह के नामांकन दाखिले में शामिल होंगे अमित शाह

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए बस्तर में भाजपा स्टार प्रचारकों को चुनावी रणक्षेत्र में उतरने जा रही है। नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम दिन 20 अक्टूबर है। इसके एक दिन पहले आज भाजपा के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनाव प्रचार अभियान का शुभारंभ किया। इसके साथ ही अमित शाह ने जगदलपुर और कोंडागांव में जनसभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने आदिवासियों के लिए बहुत काम किया। जल जंगल जमीन सुरक्षा पर आदिवासियों के हित का काम किया। जनजातीय मंत्रलाय का बजट बढ़ाया। केंद्रीय विद्यालयों में 40 हजार नई भर्ती के साथ नक्सल इलाको में काम किया जिससे अब प्रभाव कम है।

भूपेश सरकार ने 2हजार करोड़ का कोयले में 540 करोड़ का गोठान में 1300 करोड़ का महादेव एप में 5 हजार करोड़ का घोटाला करते देखा है। बघेल ने वादा खिलाफी की, 4 सिलेंडर मुफ्त देने की बात कही और फ्री बिजली गुल कर बस्तर में अंधेरा किया।

See also  जम्मू-कश्मीर में शाह ने किया ऐलान, इस त्योहार पर 2 सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर