रायपुर/मनेंद्रगढ़। CG News: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने लगभग सभी सीटों के लिए उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस ने अब तक 18 विधायकों की टिकट काटी और 24 नए चेहरों को मौका दिया है। मनेंद्रगढ़ के कांग्रेस विधायक विनय जायसवाल का टिकट काटने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नाराजगी बढ़ गई है।

CG News: ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आने वाले समय में और भी कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़ सकते हैं। बता दें कि यहां से सिंहदेव समर्थक रमेश सिंह को कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है।

CG News: इस बीच टिकट कटने को लेकर विनय जायसवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि जिन्होंने टिकट काटी उनसे पूछिए क्यों काटी। दर्द किसी ने दिया हो, दवा जनता देगी, मरते दम तक लोगों के साथ रहूंगा। जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनावी मैदान में उतर सकते हैं।

See also  छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर नक्सली कैम्प ध्वस्त, टिफिन आईईडी और जिलेटिन बरामद