टीआरपी डेस्क।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि-आज आपका बिजनेस थोड़ा खराब रह सकता है। इसलिए आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, आप अपने काम के लिए मेहनत कर रहे हैं, लेकिन आपको अभी भी आपको उतना लाभ नहीं मिल रहा है, जितना मिलना चाहिए। आत्मविश्वास में कमी रहेगी।

वृष-वृष राशि के लोगों के लिए समय अच्छा है, पिता आपकी आर्थिक तौर पर मदद कर सकते हैं, लेकिन धन के लिए आपको कोई रास्ता निकालना होगा, आपका खर्च बढ़ सकता है, त्योहार और मंगल कार्यों के कारण आपका खर्च बढ़ सकता है।तनाव कम रहेगा और मानसिक शांति रहेगी।

कर्क-कर्क राशि वालों का समाज में सम्मान मिलेगा, आप किसी पुरस्कार के लिए भी चुने जा सकते हैं। इसके अलावा आज मन भी कुछ अच्छा नहीं रहेगा। आप थोड़े परेशान हो सकते हैं, आत्मविश्वास में कमी रहेगी। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

मिथुन-आज आपको पुरानी सभी बातों को भुला देना चाहिए और अगर कोई जरूरी फैसला लेने की सोच रहे हैं, तो आपको किसी से राय ले लेनी चाहिए। इसके अलावा आप खुद भी रिसर्च कर अपना फैसला ले सकते हैं। इसलिए आपको इधर-उधर की बातों पर ध्यान नहीं देना चाहिए और अपने काम को लगातार सही करने की दिशा में काम करना चाहिए।

See also  मंगल का मेष में गोचर: 2 मई से खुलेगी इन 3 राशियों की बंद किस्मत, रूचक योग कराएगा छप्परफाड़ धनवर्षा

सिंह-आज आपको लोगों से मिलना चाहिए और उनसे परिचय करके आप अपने लिए आगे के रास्ते बना सकते हैं। अपनी राय दूसरों पर थोपें नहीं, आज हो सकता है, आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर रहा हो, इससे आपको अच्छा लगेगा और स्ट्रेस लेवल आपका कम होगा।

कन्या राशि-आपका कारोबार अगर सही नहीं चल रहा तो आप किसी अपने से मदद मांग सकते हैं। इसके बाद बाद में लाभ की स्थिति पर वापस कर सकते हैं, इससे आपके नुकसान की भरपाई हो जाएगी, लाभ और हानि का अंतर नहीं बढ़ेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।किसी नौकरी के लिए परीक्षा दे रहे हैं तो सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।

तुला-परिवार में सब कुछ आनंद मंगल है। बच्चों की हेल्थ का अच्छे से ध्यान रखें, मौसमी बदलाव उन्हें परेशान कर सकते हैं। इस समय आपकी रुचि पढ़ने में है। धर्म में ध्यान रहेगा।

धनु-धनु राशि वालों को स्ट्रेस से बचना चाहिए, आपके लिए समय थोड़ा नेगेटिव हो सकता है, लेकिन आप मानसिक तौर पर खुश रहें, मन में नकारात्मक विचारों से बचें। आपका परिवार आपके साथ है, इसलिए यह थोड़ा नेगेटिव टाइम भी चला जाएगा। खुद को किसी काम में व्यस्त रखें।

See also  ज्ञानवापी की तर्ज पर हाईकोर्ट ने धार भोजशाला का सर्वे कराने के दिए आदेश

वृश्चिक– मन परेशान हो सकता है, खासकर आप नौकरी को लेकर तनाव ले रहे हैं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपको नौकरी के लिए अच्छे मौके मिल रहे हैं, नौकरी में स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है।

मकर-मन शांत तो रहेगा, आप इधर-उधर की बात से परेशान रहेंगे, इसके लिए बेहतर है कि आप मेडिटेशन से खुद को शांत रखें। नौकरी के लिए परीक्षाएं देने वाले छात्र अब अच्छे रिजल्ट की उम्मीद कर सकते हैं। जो नौकरी में है, हो सकता है उनका ट्रांसफर ऑर्डर भी आ जाए।

कुंभ – आपके लिए दिन थकान भरा हो सकता है। आप खूब मेहनत से काम कर रहे हैं, लेकिन आपको लाभ उतना नहीं हो रहा है, इस कमी के लिए आप कुध का आंकलन करें। मन में आशा और निराशा दोनों तरह की बाते आएंगी, लेकिन आपको खुद और परिवार दोनों को अच्छे से संभालना है।

मीन -मीन राशि वाले परेशान न हो, पैसों की किल्लत दूर होगी, आपके लिए धन के नए मार्ग खुल रहे हैं। किसी से बहस न करें, इससे कुछ हासिल नहीं होगा। रिलेशनशिप में भी बातचीत के लिए हमेशा ओपन रहें। आय में वृद्धि होगी।

See also  Horoscope 29 May 2025 : आज नए मौके आपका इंतजार कर रहे हैं, पढ़े अपना राशिफल