JCCJ ‘आप’ लगातार संपर्क करने की कोशिश में

रायपुर।राजनीति में कौन कब करवट बदल दे कोई दांवे से नहीं कह सकता। राजनीतिक उतार -चढ़ाव चुनाव के कई दौर देख चुके भाजपा नेता देवजीभाई पटेल टिकट नहीं मिलने से पार्टी की कार्यशैली से खफा है। धरसीवां से दशकों तक प्रतिनिधित्व करने वाले भाईजी को पार्टी कास तवज्जों नहीं दे रही है,जिसके चलते धरसीवां में खेल खराब होने का डर सताने लगा है।

देवजी भाई पटेल धरसींवा से 3 बार के विधायक रहे हैं। इस बार उन्होंने भाजपा से नाराजगी के चलते अपने सोशल मीडिया से X बीजेपी पदनाम हटाकर धरसीवां का सेवक लिख दिया है। हालांकि वे निर्दलीय या दूसरे दल से लड़ सकते हैं। इसी बीच JCCJ और ‘आप’ लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश में लगी हुई है। वहीं भाजपा के नेता भी उनसे संपर्क करने में जुटे हुए हैं।

इश समय एक दौर चल रहा है जिसमें भाजपा के नेता हो या कांग्रेस केनेता टिकट कटने का दुख जाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में BJP के पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने बताया कि, मैं बीजेपी का निष्ठावान कार्यकर्ता हूं…लेकिन इस वक्त परिस्थिति और टिकट वितरण से कार्यकर्ताओं में मायूसी छाई हुई है।

See also  पांच दशक बाद अमर जवान 'ज्योति' को नेशनल वॉर मेमोरियल के साथ किया गया विलय, 1972 में इंदिरा गांधी ने जलाई थी यह लौ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू