नारायणपुर।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने हैं और सरकार बनाने में आदिवासी मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए राज्य के राजनीतिक दलों ने आदिवासी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिश शुरू कर दी है। राजनीतिक दलोें की सक्रियता बढ़ने के साथ ही चुनाव बहिष्कार में जुटे नक्सली भी इन क्षेत्रोें में षडयंत्र रचने की कोशिश में जुटा है। नक्सलियों द्वारा नारायणपुर जिले के ओरछा के घोटुल पारा में IED ब्लास्ट करने की कोशिश को सुरक्षा बलो ने नाकाम करते हुए IED को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि जवानों ने सर्चिंग के दौरान 4 किलो का IED बरामद किया।

मिली जानकारी के मुताबिक जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जवानों ने IED ट्रेक कर मौके पर डिफ्यूज कर दिया। बता दें कि यह ओरछा थाने का मामला है। थाना के DRG, बस्तर फाइटर और CAF की संयुक्त कार्रवाई की गई। बता दें कि विधानसभा चुनाव के समय नक्सली सक्रिय हो गए हैं। इन दिनों प्रेस नोट जारी कर राजनीतिक पार्टियों को धमकी दे रहे हैं।

See also  बड़ी खबरः 13 दिसंबर को पीएम मोदी की मौजूदगी में साय लेंगे सीएम पद की शपथ