बलौदाबाजार। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सैंकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रमोद शर्मा को कांग्रेस प्रवेश करवाया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को कांग्रेस का गमछा पहनकर स्वागत किया। इस दौरान प्रमोद शर्मा ने कहा कि वापस घर आने पर बहुत अच्छा लग रहा है।

प्रमोद शर्मा जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के पूर्व नेता और बलौदाबाजार से मौजूदा विधायक हैं।छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के सरगर्मी के बीच बलौदाबाजार के विधायक प्रमोद शर्मा कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद अमित जोगी से प्रमोद शर्मा की दूरियां बढ़ी और तभी से कांग्रेस प्रवेश की बात चलने लगी थी। इस दौरान कुछ दिन पूर्व राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी जोरशोर से आवाज उठी थी, तब बलौदाबाजार में उनका विरोध हुआ था ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  CM भूपेश ने ट्वीट कर केंद्र सरकार से पूछा सवाल- "क्या श्रद्धालु पूजा-पाठ न करें?" जानिए क्या है मुद्दा…