रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। नड्डा आज शाम को रायपुर पहुंचेंगे। जहां रात 8 बजे से वे भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेंगे।

29 अक्टूबर को सुबह 9 बजे बीजेपी कार्यालय एकात्म परिसर में जिला रायपुर शहर के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। यहां से सुबह 11 बजे अमलीडीह में मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। दोपहर करीब 12 बजे रायपुर से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे।

जहां वे ठेलकाडीह में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे पंडरिया के लिए रवाना होंगे। वहां वे एक और जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे चंद्रपुर विधानसभा के मालखरौदा जनसभा को संबोधित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  Delhi Liquor Scam : BRS नेता के. कविता को कोर्ट से बड़ा झटका, 8 दिनों के लिए बढ़ी हिरासत