मुंबई। Mukesh Ambani: रिलायंस ग्रुप के एमडी और देश के जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी को एक अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल करके 20 करोड़ रुपए मांगा और पैसे न देने पर उन्हें जान से हाथ धोने की धमकी दी। सूत्रों के मुताबिक अंबानी को यह ईमेल 27 अक्टूबर को भेजा। मुकेश अंबानी को धमकी मिलने के बाद गामदेवी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दिया है।

Mukesh Ambani: एक साल पहले भी मिली थी अंबानी परिवार को धमकी

बता दें कि इससे पहले 15 अगस्त 2022 को भी मुकेश अंबानी के परिवार को जान से मारने की धमकी मिली थी। मुंबई पुलिस के अनुसार, रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल के डिस्प्ले नंबर पर धमकी भरे फोन कॉल किए गए। कॉलर ने धमकी देते हुए कहा कि उनके पूरे परिवार को तीन घंटे में खत्म कर दिया जाएगा।

Mukesh Ambani: इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था। इसके बाद इसी साल फरवरी महीने में नागपुर पुलिस कंट्रोल रूम में एक शख्स ने फोन कर मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ब्लास्ट करने की धमकी दी थी। धमकी मिलने के तुरंत बाद एंटीलिया की सुरक्षा और सख्त कर दी गई थी।

See also  कंपनी हलचल: रिलायंस के बोर्ड में शामिल होंगे सऊदी अरामको के चेयरमैन यासिर अल-रुमायन, एजीएम में हो सकती है घोषणा

मुकेश अंबानी के पास है Z+ सिक्योरिटी

Mukesh Ambani: केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने 29 सितंबर को उद्योगपति मुकेश अंबानी की सिक्योरिटी बढ़ाई थी। MHA ने उन्हें Z+ कैटेगरी की सिक्योरिटी दी है। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है। इससे पहले उन्हें Z कैटेगरी की सिक्योरिटी मिली हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक IB की सिफारिश पर गृह मंत्रालय ने यह फैसला लिया। IB ने मुकेश अंबानी पर खतरे की आशंका जताई थी।