दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर मुकेश रावटे ने विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू को विधानसभा निर्वाचन-2023 संपत्ति विरूपण अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों का उल्लंघन करने के संबंध में नोटिस जारी किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम उमरपोटी में स्थित शासकीय पानी टंकी एवं निजी मकान में बिना सहमति के चुनाव प्रचार का लेखन कराया गया है। जो कि आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है। उक्त लेखन को मौके पर एफ.एस.टी. दल एवं ग्राम पंचायत के सचिव द्वारा आदर्श आचरण संहिता का पालन करते हुए मिटाया गया है।

रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा साहू को शासकीय संपत्ति पानी टंकी एवं निजी मकान मालिक सेे सहमति प्राप्त किये बिना चुनाव प्रचार का लेख कराये जाने को आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन मानते हुए इस संबंध में तत्काल जवाब कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। अन्यथा इस स्थिति में निर्वाचन नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  अस्पतालों में बंद हो सकती है कैशलैस सुविधा, ECHS के तहत छत्तीसगढ़ समेत देश के अस्पतालों का 2,100 करोड़ से ज्यादा है बकाया