रायपुर। आज राजधानी में हुए ‘फर्स्ट टाइम वोटर्स मैराथन’ में हज़ारों की संख्या में युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मैराथन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कन्हैया कुमार और छत्तीसगढ़ के स्पोर्ट्स इंफ्लूएंसर शामिल हुए। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने बताया कि राजीव युवा मितान के तहत 13 हजार 242 क्लब गठित और 132 करोड़ की राशि दी गई।

बता दें कि लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में उनकी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिये कांग्रेस पार्टी एक वोटर जागरूकता मैराथन का आयोजन कर रही है। मैराथन में 18 से 25 वर्ष के युवा भाग लेने पहुंचे हैं। मैराथन के माध्यम से युवा मतदाता चुनाव में भाग लेने के लिये प्रोत्साहित होंगे, एक- दूसरे से जुड़े सकेंगे और अपने मताधिकार के बारे में जागरूक हो सकेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  शिवसेना के 6 और विधायक पहुंचे गुवाहटी, उद्धव ठाकरे ने 11.30 बजे बुलाई बैठक, आज समर्थन वापस ले सकता है शिंदे गुट, सांसदों में टूट के आसार