Mahadev App

रायपुर। ऑनलाइन मार्केटिंग के नाम पर सीसीटीवी कैमरे जैसी एजेंसी को युवाओं और व्यपारियों को झांसे में लेकर उनके खाते में महादेव सट्टा एप के लिए इस्तेमाल कर करोड़ों का लेन देन करने वाले 6 आरोपियों को रायपुर पुलिस टीम ने भिलाई से गिरफ्तार किया है।

बता दें कि पुलिस ने भिलाई के कोहका निवासी देवेश सिंह चौहान समेत भिलाई के ही शैलेन्द्र सिंग उर्फ सन्नी ,सियोन पाल, रामकृपाल साहू, हरीश वर्मा और मरवाही के कौशल प्रसाद लहरे को हिरासत में लिया है।आरोपित ने पुलिस को बताया कि इस गोरखधंधे में देवेश सिंह चौहान नाम का आरोपी गैंग का मास्टर माइंड है।

मिली जानकारी के अनुसार देवेश ने रायपुर नगर निगम के पार्षद दीपक जयसवाल के भाई को झांसे में लेकर 24 घंटे के भीतर उसके खाते से 2 करोड़ रुपए का लेन देन कर दिया था। जिसके बाद पार्षद ने अगस्त माह में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। देश में देवेश और उसकी गैंग द्वारा झांसे में लेने का मामला सामने आया, जिसके बाद आजाद चौक थाना में दर्ज शिकायत पर सायबर सेल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की और गैंग का भंडाफोड़ किया। जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाए गए कानून छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा में 7 एवं 8 भी जोड़ा गया है।

See also  Bird Flu : कौवों के बाद अब Migrated Bird Pond Heron की मौत!

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर