कांग्रेस सरकार ने छीना गरीबों का हकःरामेश्वर

नामांकन के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस की रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन

बलौदाबाजार/जशपुर। बलौदाबाजार में सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। वहीं जशपुर में पूर्व सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि कांग्रेस की सरकार है, जिसने केवल घोटाला, भ्रष्टाचार और गरीबों का हक छिनने का काम किया है। सरकारी अधिकारियों को चेतावनी देते हुए डा. रमनसिंह ने कहा कि भूपेश बघेल की दलाली करना बंद कर दें।

आमसभा में कुनकुरी सीट से प्रत्याशी पूर्व सांसद विष्णुदेव साय के कार्यकर्ता सबसे ज्यादा भीड़ लेकर पहुंचे थे । कोयला में घोटाला, कोरोना काल में चावल घोटाला, शराब घोटाला, पीएससी परीक्षा में गड़बड़ी, गौठान निर्माण में घोटाला, ऐसे बहुत से घोटाले हैं। सभा को संबोधित करते हुए रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला. रमन सिंह ने कथित घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि 7 नवंबर को फ्री हो जाऊंगा, फिर जशपुर में खूब घूमूंगा।

See also  सीएम ने कहा रेफर सेंटर न बनें अस्पताल, दवाओं के उपलब्धता की ली जानकारी

आने वाले 17 नवंबर को भाजपा के कमल निशान में बटन दबाना पड़ेगा. जब छत्तीसगढ़ में डबल इंजन मतलब केन्द्र व राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी तो विकास तेजी से होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए नामांकन दाखिल के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस ने नामांकन रैली के बहाने शक्ति प्रदर्शन किया. भाजपा ने बलौदाबाजार में नामांकन के बाद आमसभा का आयोजन किया।

जिसमें भाजपा के केन्द्रीय राज्यमंत्री रामेश्वर तेली सहित जनप्रतिनिधि व भाजपा के तीनों विधानसभा बलौदाबाजार, कसडोल, भाटापारा के प्रत्याशी टंकराम वर्मा, धनीराम धीवर व शिवरतन शर्मा शामिल हुए।

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में इतने मुद्दे हैं कि जनता उब चुकी है. घोटालों, भ्रष्टाचार से आम नागरिक से लेकर कर्मचारी तक परेशान हैं. बेरोजगारी बढ़ रही है। संविदा कर्मचारियों का शोषण हो रहा है। ऐसे में सबने ठाना है कि कांग्रेस सरकार को भगाना है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि हम बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तीनों विधानसभा जीत रहे हैं और छत्तीसगढ़ में दो तिहाई बहुमत से सरकार बनाएंगे। छत्तीसगढ़ पुनः विकास की दिशा में आगे बढ़ेगा।

See also  कृष्ण जन्माष्टमी पर इस बार नहीं फूटेगी मटकी, रायपुर कलेक्टर ने जारी की गाइडलाइन

दूसरे चरण के चुनाव में नामांकन भरने के अंतिम दिन पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह हेलीकाप्टर से जशपुर पहुंचे. बलराम मंच में हुई आमसभा में रमन सिंह भारी भीड़ देखकर खुश हुए और जशपुर की तीनों सीट पर भाजपा की जीत होने का दावा किया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू