टीआरपी डेस्क। देश की राजनीति में आज मोबाइल हैकिंग का मुद्दा गर्माया हुआ है। दरअसल मंगलवार सुबह कुछ विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए कि उनके Apple मोबाइल को सरकार द्वारा हैक करने की कोशिश की जा रही है।

विपक्ष के इन आरोपों पर अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सफाई दी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है। हम एप्पल की तरफ से आए मैसेज के बारे में कुछ सांसदों के साथ-साथ अन्य लोगों के मीडिया में देखे गए बयानों से चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार उन्हें मिले मैसेज में उनके मोबाइलों पर राज्य-प्रायोजित हमलों की बात कही जा रही है। हालांकि इस मुद्दे पर Apple द्वारा दी गई जानकारी अस्पष्ट लगती है। Apple का कहना है कि ये सूचनाएं शायद उन सूचनाओं पर आधारित हैं जो अधूरी हैं। Apple का यह भी कहना है कि कुछ Apple अलर्ट गलत अलार्म होते हैं या कुछ हमलों का पता नहीं चल पाता है।

See also  Jantar Mantar student protest Violent: दिल्ली में फिर हिंसक हुआ छात्रों का प्रदर्शन, जंतर-मंतर के नजदीक पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी घायल

Apple ने यह भी दावा किया है कि Apple ID गैजेट्स पर सुरक्षित रूप से एन्क्रिप्टेड हैं, जिससे यूजर्स की स्पष्ट अनुमति के बिना उन तक पहुंच या पहचान करना बेहद मुश्किल हो जाता है। यह एन्क्रिप्शन यूजर्स की ऐप्पल आईडी की सुरक्षा करता है और यह सुनिश्चित करता है कि यह निजी और संरक्षित रहे।

अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत सरकार सभी नागरिकों की गोपनीयता और सुरक्षा की रक्षा करने की अपनी भूमिका को बहुत गंभीरता से लेती है और इस तरह के मैसेजेस की तह तक जाने के लिए जांच करेगी। ऐसी जानकारी और व्यापक अटकलों को लेकर हमने Apple से कथित राज्य प्रायोजित हमलों पर वास्तविक, सटीक जानकारी के साथ जांच में शामिल होने के लिए भी कहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर