Naxalites

सुकमा। छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण की वोटिंग 7 नवंबर को होगी। पहले चरण का मतदान नक्सल प्रभावित इलाके बस्तर संभाग के 12 सीटों पर होना है। अब चुनाव से पहले नक्सलियों ने दहशत फैलाने के मकसद से नक्सली लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे है। इसी बीच देर रात साप्ताहिक बाजार कोंटा से ग्रामीणों को लेकर लौट रही 2 टाटा मैजिक वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। बता दें कि बस्तर के 12 विधानसभा सीटों में से सबसे ज्यादा नक्सल प्रभावित इलाका कोंटा विधानसभा है।

नक्सलियों की ओर से लगातार चुनाव का बहिष्कार अलग-अलग तरीके से किया जा रहा है। अब देखना होगा कि 7 तरिख को मतदान कितने शांत तरीके से करने में निर्वाचन आयोग सफल होगा।उल्लेखनीय है कि इससे पहले माओवादियों ने कांकेर और बीजापुर जिले के 4 ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया था। इसमें कांकेर जिले के छोटेबेठिया थाना क्षेत्र में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 3 ग्रामीणों की हत्या की है। बताया जा रहा कि 4-5 दिन पहले नक्सली ग्रामीणों को घर से उठाकर ले गए थे। फिर गुरुवार को मुरखोंडी गांव के पास तीनों का शव मिला।

See also  लैंगिक समानता में छत्तीसगढ़ देश में टॉप पर... नीति आयोग ने जारी की रिपोर्ट

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू