रायगढ़। कांग्रेस पार्टी ने रायगढ़ विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी ओपी चौधरी, अदिति पटेल और सीआरपीएफ के अलावा ओडिसा के राज्यपाल रघुवर दास के विरूद्ध आर्दश आचार संहिता का खुला उल्लंघन करने की शिकायत की थी। उक्त शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है और न ही कार्यवाही के संबंध में अब तक कांग्रेस कमेटी को अवगत नहीं कराया गया है।

कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में ज्ञापन सौंपकर कहा है कि अगर तत्काल हमें लिखित में जानकारी नहीं दी गई तब ऐसी स्थिति में इण्डियन नेशनल कांग्रेस के सदस्यों/पदाधिकारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव एवं धरना प्रदर्शन किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वाले में कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवा देवांगन, राजू अली, नंदकुमार पटेल, कहकसा दानी, राजकुमार कड़ोले, मोईन कुरैशी, अंकित कुमार मिश्रा, एम. नईम, राम शंकर सोनकर उपस्थित थे।

See also  BIG BREAKING : भूपेश कैबिनेट में लिए गए कई अहम फैसले, जानिए इसमें क्या है आपके लिए