बिलासपुर ।भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आगे कहा कि, ये सरकार जनता को गुमराह और लूट करने वाली सरकार है। सरकार सत्ता पाने के लिए सट्टा में लग गई है। सरकार ने महादेव को भी नहीं छोड़ा, ऐसी भ्रष्टाचारी सरकार को रहने नहीं देना है। भूपेश बघेल भ्रष्टाचारी हैं।

भूपेश, कमलनाथ और गहलोत कांग्रेस के कलेक्टर हैं। ये पैसे वाले कलेक्टर हैं, कांग्रेस को पैसा पहुंचाने वाले कलेक्टर है। कोयला, गोठान, शराब, गोबर, ट्रांसफर, dmf, पीएससी तक में सरकार ने घोटाला किया है।

पहले चरण के लिए 7 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले भाजपा के दिग्गज नेताओं का छत्तीसगढ़ दौरा जारी है। पीएम मोदी, गृहमंत्री शाह समेत कई दिग्गज भाजपा नेता लगातार प्रदेश के दौरे आ रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के दौरे पर आए हैं। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा मस्तूरी पहुंचे और यहाँ आम सभा को संबोधित किया।

See also  Sukma Naxal encounter: सुकमा के टेटराई तोलनाई जंगल में डीआरजी जवानों और नक्‍सलियों की मुठभेड़, एक माओवादी ढेर

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि, नक्सलियों ने हमारे कार्यकर्ता की निर्मम हत्या कर दी। मैं मंच से विश्वास दिलाना चाहता हूं शहादत जाया नहीं जाएगी। विचारधारा की लड़ाई हम लड़ते रहेंगे। उनको भी न्याय दिला कर रहेंगे हम कसम खाते हैं। यह चुनाव सही और गलत का चुनाव है। ये चुनाव एक तरफ आपके अधिकारों का हनन करने वाला है और दूसरे तरफ आपका हित करने वाला।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू