गरीबों का हक हड़प लेती है कांग्रेस

जगदलपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दूसरे दिन बस्तर विधानसभा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी मनीराम कश्यप को जीताने की अपील की। योगी ने भाजपा नेता शिवरतन दुबे की निर्मम हत्या पर उन्हें श्रद्धांजिल देते हुए कहा, जिन्होंने ये करतूत की है उसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

योगी ने कहा, भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग के पास सुविधा पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास करती है। स्वर्गीय बलिराम कश्यप के की व्यवस्था को आगे बढ़ने का काम दिनेश कश्यप कर रहे हैं, मैं स्वर्गीय बलिराम कश्यप को श्रद्धांजलि देता हूं.।

इन्ही आदिवासी के बल पर नक्सलवाद का खात्मा होगा, धर्मांतरण पर भी लगाम लगेगा। भगवान राम ने भी अपने वनवास काल में इस स्थान को चुना था। इन्ही वनवासियों के साथ श्रीराम ने समय बिताया था। श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो रहा है। छत्तीसगढ़ में अगर सरकार बनेगी तो यहां के बंधुओं को भी श्रीराम मंदिर का दर्शन करने ले जाएंगे।

See also  आयुष की कार्यवाही : रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण नहीं कराने वाले 487 आयुष चिकित्सकों की प्रैक्टिस पर लगा प्रतिबंध, परिषद ने इनका रजिस्ट्रेशन किया निरस्त

सीएम योगी ने कहा, भाजपा गरीबों के लिए 16 लाख मकान छत्तीसगढ़ को दिए थे, लेकिन कांग्रेस ने इस पैसे का बंदरबाट कर दिए। भाजपा अगर आएगी तो गरीबों को मकान देगी, 18 लाख गरीब परिवार लखपति बनेंगे, सभी को मकान मिलेगा।

स्वच्छ पानी से व्यक्ति स्वस्थ रहे सके इसलिए मोदी जी ने हर घर नल देने का पैसा दिया था, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका पैसा भी बंदरबांट कर दिया, केंद्र पैसा देती है लेकिन कांग्रेस डकर जाती है। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, ये कांग्रेस गरीबों का हक हड़प ले रही है। कांग्रेस संसाधनों पर डकैती कर रही है।

यहां कोयला घोटाला हो रहा है. युवाओं के नौकरी में घोटाला हो रहा है. बिहार में चारा घोटाला यहां गोबर में 13 सौ करोड़ खा गई. डीएमएफ के पैसे को भी कांग्रेस डकार गई. अगर भाजपा की सरकार आई तो सबका जांच होगा। अगर भाजपा की सरकार आती है तो इनकी छाती पर यूपी का बुल्डोजर दौड़ेगी।

See also  दिल्ली विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़लान शहर में...

यही बौखलाहट है कि रतन दुबे की हत्या नक्सलियों ने की है. ये लव जिहाद के नाम से भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या करेंगे, ये स्वीकार नहीं होगा. कांग्रेस सरकार धर्मांतरण काे संरक्षण दे रही. श्रीराम को विरासत से दूर करने की साजिश चल रही है. माई दंतेश्वरी को विरासत से दूर करने का साजिश है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू