रायपुर। प्रदेश में जहां विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान मचा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर महादेव ऐप के मुद्दे को लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है। जहां बीजेपी इसे चुनावी मुद्दा बताते हुए राज्य के सीएम भूपेश बघेल को घेर रही है।

तो वहीं, बघेल अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं। इसी आरोपी को लेकर सीएम भूपेश बघेल लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। केंद्र सरकार के द्वारा महादेव ऐप को बैन किए जानें पर सीएम भूपेश ने जमकर हमला बोला।

जिसके बाद छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक सिद्धार्थ नाथ सिंह का बड़ा बयान समने आया है। उन्होंने कहा कि हमारा कहना है कि जब दो साल से जांच कर रहे थे तो बैन क्यों नही किया? उन्होंने कहा कि ऐप बैन करने का अधिकार राज्य सरकार के पास था। 69A के अधिकार के तहत बैन करने का अधिकार था। राज्य सरकार ने बैन करने का कोई लैटर तक नहीं भेजा।

See also  Mahadev app online betting: महादेव एप के 11 बुकी अंबिकापुर से गिरफ्तार, 6 मोबाइल, सात लैपटाप सहित कई बैंक खाते जब्‍त

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू