रायपुर। चुनावी सभा में ईडी और महादेव सट्टा को लेकर माहौल गरमाया हुआ है। सोमवार को पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने बड़ा दावा किया। सीएम बघेल का कहना है कि ये कैसा प्रतिबंध? अभी 17 नवंबर को चुनाव होते तक इनकी नई-नई स्क्रिप्ट प्रतिदिन आएगी।

अगर आरोप ही लगाना है तो मैं भी लगा देता हूँ- “प्रधानमंत्री जी और ED मिलकर सट्टा App वालों को बचा रहे हैं” जिस App पर प्रतिबंध लगाने की बात ये कर रहे हैं, वो भारतीय सर्वर और प्ले स्टोर पर पहले से है ही नहीं। ये लोग APK फ़ाइल भेजकर सट्टा खिलवाते हैं। बैन लगाना है तो सभी ग्रुपों पर बैन लगाओ।

ये जो नया बंदा गोदी मीडिया में दिखाया जा रहा है ये ED की प्रेस रिलीज़ में पहले दिन तो महादेव App का अधिकारी था दूसरे दिन ये महादेव App का मालिक बन गया! अपने नौकर की शादी में 200 करोड़ खर्च करता है। इसका वीडियो देखो, थूक गटक रहा है, कई बार वीडियो सेट कर रहा है, इतने कट-पेस्ट लगे हैं वीडियो में।

See also  रमन के हर कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध करेगी NSUI

हमने महादेव एप्प से जुड़े 450 लोग गिरफ़्तार कर लिए। आपने क्या किया? निर्वाचन आयोग की नियमावली का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। वैसे तो निर्वाचन आयोग को स्वतः संज्ञान लेना चाहिए लेकिन फिर भी हमारी तरफ से भी शिकायत जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू