सुकमा। CG Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बंडा मतदान केंद्र पर नक्सलियों ने फ़ायरिंग की है। फ़िलहाल बंडा मतदान केंद्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दें कि कोंटा इलाके के बंडा मतदान केंद्र का ये पूरा मामला है। डीआरजी जवानों ने भी की नक्सलियों पर जवाबी कार्यवाही। जवानों की जवाबी कार्यवाही के बाद नक्सली भागते हुए नजर आए। मौक़े पर मतदान फिर हूई शुरू मौक़े पर डीआरजी के जवान अलर्ट मोड पर आ गए है।

मिली जानकारी के अनुसार सुबह टोंडामर्का इलाक़े में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट किया है। ब्लास्ट में CRPF कोबरा बटालियन का जवान घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अमुसार जहां IED ब्लास्ट हुई है वहां मतदान दल के सुरक्षा में जवान लगे थे। फिलहाल मामले की आधिकारिक पुष्टि एसपी ने की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Jungle Safari Raipur: वनतारा शिफ्ट की गई छत्तीसगढ़ की बाघिन 'बिजली', शिफ्टिंग देखने खुद पहुंचे वन मंत्री, जंगल सफारी में चल रहा था इलाज