vote
vote

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के प्रथम चरण का चुनाव आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है. पहले चरण में 20 विधानसभा सीटों में चुनाव हो रहे हैं. जिसमें दो अलग-अलग समय में वोटिंग शुरू होगी. जिसके लिए 10-10 सीटों को अलग-अलग समय में बांटा गया हैं।

7 बजे से इन विधानसभा सीटों में मतदान शुरू

पहले चरण में दस विधानसभा क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुई. जो दोपहर तीन बजे तक चलेगा. जिसमें मोहला-मानपुर, अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और कोंटा विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

इन विधानसभा सीटों में 8 बजे से शुरू होगा मतदान

पहले चरण में दस विधानसभा क्षेत्रों में सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा. इनमें पंडरिया, कवर्धा, खैरागढ़, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, डोंगरगांव, खुज्जी, बस्तर, जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा सीट शामिल हैं.

जानिए किस विधानसभा से कितने प्रत्याशी

राज्य में प्रथम चरण में मतदान वाले अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र में 13, भानुप्रतापपुर में 14, कांकेर में 9, केशकाल में 10, कोंडागांव में 8, नारायणपुर में 9, बस्तर में 8, जगदलपुर में 11, चित्रकोट में 7, दंतेवाड़ा में 7, बीजापुर में 8 , कोंटा में 8, खैरागढ़ में 11, डोंगरगढ़ में 10, राजनांदगांव में 29, डोंगरगांव में 12, खुज्जी में 10, मोहला-मानपुर में 9, कवर्धा में 16 और पंडरिया में 14 उम्मीदवार हैं.

See also  CG Election 2023 : सीतापुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राम कुमार टोप्पो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर