मुंगेली/नवागढ़। CG Politics: नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री गुरु रुद्र कुमार के काफिले पर देर रात हमला हुआ है। नवागढ़ ब्लॉक में मुंगेली के करीब झाल गांव में देर रात उनके काफिले पर पथराव किया गया है।

CG Politics: इस घटना में गुरु रुद्र कुमार और उनकी टीम सुरक्षित है। जबकि गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। बता दें ​कि गुरु रुद्र कुमार को नवागढ़ से कांग्रेस प्रत्याशित बनाए जाने पर स्थानीय स्तर पर विरोध पार्टी में किया जा रहा है। पथराव करने वाले कौन थे इसका पता नहीं लग पाया है। अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

CG Politics: जानकारी अनुसार गुरु रुद्र कुमार नवागढ़ के ग्राम झाल में जनसंपर्क कर लौट रहे थे इसी दौरान कुछ उपद्रवियों ने उनके काफिले पर पथराव कर दिया। उनके काफिले में तीन गाड़ियां चल रही थीं, जिनमें से एक में उनकी माताजी भी सवार थीं। अंधेरे में अचानक हुए इस पथराव से गाड़ियों के शीशे टूट गए।

See also  अब आपके लिए भी बन सकता है ग्रीन कॉरिडोर, इस नंबर पर कॉल कर ले सकते सुविधा

CG Politics: घायल सुरक्षाकर्मियों का नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार किया गया। गुरु रुद्र कुमार ने अपने समर्थकों व अनुयायियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने को अपील की है। हालांकि उनके समर्थक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग को लेकर देर रात तक नवागढ़ थाने डटे हुए थे।