पहले चरण में 16 सीट पर कांग्रेस की जीत पक्की : टीएस

चिरमिरी। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, पहले चरण के मतदान में बस्तर , दुर्ग संभग के 20 में 16 सीट कांग्रेस की आएगी। सरगुजा में 14 सीटों पर जीत की कोशिश रहेगी। मल्लिकार्जुन खरगे के CM को लेकर दिए बयान पर डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, हाईकमान ही हमेशा निर्णय लेता है। हमने कल भी माना, आज भी मान रहे है और कल भी मानेंगे।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। पहले चरण के मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी-अपनी पार्टी के जीत का दावा कर रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल, पसीसी चीफ दीपक बैज के बयान सामने आ चुके हैं। वहीं अब इस मामले डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  छत्तीसगढ़ कांग्रेस में किस-किस से लड़ेंगे भूपेश ! कैसे लगाएंगे नैया पार...

You Might Also Like