रायगढ़। रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा से बागी हुई प्रत्याशी गोपिका गुप्ता और उनके पति प्रमोद गुप्ता को निष्कासित कर दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ये आदेश जारी किया है।

दोनों को 6 साल तक के लिए निष्कासित करने का आदेश दिया गया है। इस वक्त गोपिका गुप्ता निर्दलीय उम्मीदवार हैं। भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रही हैं।

दूसरे चरण के मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस में बागी प्रत्याशियों के निष्कासित होने का सिलसिला लगातार जारी है। जिन नेताओं को पार्टी ने टिकट नहीं दिया गया वे निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन उन्हें पार्टी से बेदखल किया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  कोरोना वायरस : छत्तीसगढ़ सरकार का महत्वपूर्ण कदम, टोल फ़्री नम्बर 1100 पर कर सकते हैं ‘कोरोना’ की शिकायत