टीआरपी डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 और 15 नवंबर को झारखंड के दौरे पर रहेंगे। मंगलवार 14 नवंबर को शाम में वह रांची पहुंच जाएंगे, जबकि 15 नवंबर को प्रधानमंत्री बिरसा मुंडा की जयंती (जनजातीय गौरव दिवस) के अवसर पर झारखंड के खूंटी जिले के उलिहातू में स्थित उनकी जन्मभूमि में उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि देंगे। पीएम मोदी खूंटी स्थित भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातू का दौरा करने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री हैं।

पीएम मोदी अपने दौरे के क्रम में 7200 करोड़ की लागत से विभिन्न योजनाओं का लागत रखेंगे और कई योजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त के तौर पर 18 हजार करोड़ रुपये भी जारी करेंगे।

इनको नहीं मिलेगा पीएम किसान योजना का लाभ

डीबीटी एग्रीकल्चर बिहार की वेबसाइट पर कहा गया है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 15वीं किस्त के लिए लाभार्थियों को ईकेवाईसी कराना अनिवार्य है, अन्यथा वे योजना के लाभ से वंचित हो जाएंगे। यदि आप पीएम-किसान ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा करना चाहते हैं, तो आप नीचे चरण दर चरण प्रक्रिया देख सकते हैं।

See also  किसानों के लिए खुशखबरी या इंतज़ार? PM किसान की 22वीं किस्त पर आया बड़ा अपडेट, होली से पहले खाते में आएंगे 2000

पीएम किसान योजना के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया

  1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. होम पेज के नीचे दाईं ओर आपको फार्मर्स कॉर्नर दिखेगा
  3. फार्मर्स कॉर्नर के ठीक नीचे एक बॉक्स है जिसमें ई-केवाईसी का जिक्र है
  4. ई-केवाईसी पर क्लिक करें
  5. एक पेज खुलेगा जिसमें आधार ईकीसी की सुविधा होगी
  6. अब आपको अपना आधार नंबर और फिर दिखाए गए कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा और सर्च बटन पर क्लिक करना होगा
  7. इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालना होगा और Get OTP बटन पर क्लिक करना होगा
  8. ओटीपी आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा
  9. ओटीपी को पंच करें और सबमिट फॉर ऑथेंटिकेशन बटन पर क्लिक करें
  10. जैसे ही आप Submit For Auth बटन पर क्लिक करेंगे, आपका PM KISAN e-KYC सफल हो जाएगा

पीएम किसान सम्मान निधि 15वीं किस्त: लाभार्थी स्थिति की जांच कैसे करें

  • आधिकारिक पीएम किसान वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पोर्टल पर जाएं।
  • पेमेंट सक्सेस टैब में आपको भारत का नक्शा दिखेगा।
  • दाहिनी ओर एक पीले रंग का टैब होगा (डैशबोर्ड) पर क्लिक करें।
  • अब आप पीएम किसान सम्मान निधि 15वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं।
See also  महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल कोरोना पाजिटिव, बीती रात एक शादी समारोह में शरद पवार के साथ थे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर