रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु 17 नवंबर को मतदान होने जा रहा है, जिसके तहत जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में मतदान दलों की रवानगी शुरू हो गई है।

दूसरे चरण में 70 सीटों पर होगा मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक दूसरे चरण के 70 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 958 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे है, जिनमें 827 पुरुष, 130 महिला और एक तृतीय लिंग के उम्मीदवार हैं। मतदान के दौरान प्रदेश के एक करोड़ 63 लाख 14 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

See also  IND vs SA ODI Raipur: भारत और अफ्रीका की टीमें कल शाम रायपुर पहुंचेंगी, परसों नेट प्रैक्टिस, नवा रायपुर के स्टेडियम में दिखेगा क्रिकेट का धमाल