वाशिंगटन। चैटजीपीटी (ChatGPT) बनाने वाली कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) को बर्खास्त कर दिया है। अब सैम आल्टमैन की जगह कंपनी की चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर अल्बानिया मूल की मीरा मुराती लेंगी। मीरा मुराती को अभी कंपनी का अंतरिम सीईओ बनाया गया है।

एएफपी की खबर के मुताबिक, लगभग एक साल पहले चैटजीपीटी (ChatGPT) को 38 वर्षीय अल्टमैन ने बनाया था। चैटजीपीटी की रिलीज के साथ ही वह तकनीकी दुनिया की सनसनी बन गए, जो अभूतपूर्व क्षमताओं वाला एक कृत्रिम बुद्धिमत्ता चैटबॉट है। चैटजीपीटी कुछ ही सेकंड में वो काम कर देता है, जिसे करने में घंटों का समय लग सकता है। बोर्ड सदस्यों का कहना है कि सैम आल्टमैन का बोर्ड के साथ कम्युनिकेशन बेहतर नहीं था और साथ ही बोर्ड को आल्टमैन की काबिलियत में भी विश्वास नहीं रहा था।

कौन हैं मीरा मुराती

मीरा मुराती अल्बानिया मूल की हैं और उनके माता-पिता भी अल्बानिया से हैं। मीरा की शिक्षा कनाडा से हुई है और वह पेशे से एक मैकेनिकल इंजीनियर हैं। डर्टमाउथ कॉलेज में स्नातक की पढ़ाई के दौरान मीरा मुराती ने एक हाइब्रिड रेस कार बनाई थी।

See also  OLA में दिवाली: शुरू करने के 10 साल बाद पहली बार मुनाफे में आई कंपनी, IPO के जरिए 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

मीरा मुराती गोल्डमैन सैक में इंटर्नशिप भी कर चुकी हैं। मीरा ने साल 2018 में ओपनएआई में अपने करियर की शुरुआत की। इससे पहले मीरा इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी टेस्ला में काम कर चुकी हैं और कंपनी की मॉडल एक्स कार को विकसित करने में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। मीरा ने टेस्ला में बतौर सीनियर प्रोडक्ट मैनेजर रहते हुए तीन साल तक काम किया। मीरा साथ ही कंप्यूटिंग सिस्टम विकसित करने वाली स्टार्टअप कंपनी लीप मोशन में भी काम कर चुकी हैं।

ओपनएआई का अंतरिम सीईओ बनने के बाद मीरा मुराती ने कंपनी के कर्मचारियों को एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा कि वह कंपनी में नेतृत्व की भूमिका में आकर सम्मानित और कृतज्ञ महसूस कर रही हैं। मुराती ने साथ ही इस चिट्ठी में आल्टमैन के अचानक जाने को लेकर कर्मचारियों से कहा है कि वह सिर्फ अपने काम पर फोकस करें।

मुराती ने लिखा कि हम एक अहम मोड़ पर हैं, जब हमारे टूल्स को काफी संख्या में लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही नीति निर्धारक एआई को रेगुलेट करने की कोशिश कर रहे हैं। मुराती ने एआई को बेहतरी के लिए इस्तेमाल करने की बात कही।

See also  22 साल बाद आज Skype हो रहा है रिटायर, जानिए यूजर्स के लिए क्या बदलेगा और कौन से विकल्प हैं सबसे बेहतर