कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिला में फिर एक बार नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार कांकेर जिला के कोयलीबेड़ा क्षेत्र के ग्राम में नक्सलियों ने जन अदालत में लगातार ग्रामीण युवक को मौत की सजा देने की खबर दी है। वहीं नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है।

बता दें कि नक्सलियों ने ग्राम गोमे में जनअदालत लगाकर हत्या करने की बात कही है। मृतक युवक का नाम अमर सिंह उइका बताया जा रहा है। वहीं नक्सलियों ने घटनास्थल पर बैनर भी फेंका है। नक्सलियों ने अमर सिंह पर डीआरजी के लिए मुखबिरी कर दो ग्रामीणों की हत्या करने का आरोप भी लगाया है। इस घटना की जिम्मेदारी रावघाट एरिया कमेटी ने ली है। वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि घटना की जानकारी मिली है और मामले की जांच जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Impact Of News : घटिया सड़क निर्माण की खबर लगी तब प्रशासन ने लिया संज्ञान, खराब हिस्सों को उखाड़ने की कार्रवाई शुरू, दोषियों पर गिरेगी गाज