खंडवा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने परिवार के साथ भगवान भोले नाथ के दर्शन किए। उन्होंने दर्शन कर आने वाले अंतरिक्ष मिशन की सफलता की प्रार्थना की हैं

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के. सिवन ओंकारेश्वर पहुंचे। भारत के मंगलयान मिशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अंतरिक्ष वैज्ञानिक के. शिवन की सुरक्षा के लिए ओंकारेश्वर में कड़े सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे। के. सिवन ने ओंकार ज्योतिर्लिंग का अभिषेक पूजन व दर्शन किए।

वहीं मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि ओंकारेश्वर महाराज से देश की सुख शांति और ISRO के आने वाले अंतरिक्ष मिशन की सफलता की प्रार्थना की हैं। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल इंदौर में आईआईटी में सेवाएं दे रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  ICMR Research on Covid Vaccine: क्या कोविड वैक्सीन की वजह से हार्टअटैक से हो रही थी मौत, ICMR की रिपोर्ट संसद में पेश, जानें सरकार ने क्या बताया