घटना स्थल पर कार के टायर के निशान मिले

रायगढ़। स्थानीय निवासी सतपाल बग्गा का कहना है कि रात ढाई बजे घटना की सूचना मिली कि दो लोगों को किसी ने हत्या कर पैरावट में डालकर आग लगा दी है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। गांव से कोई भी लापता नहीं है, इसलिए किसी दूसरी जगह से यहां आया शवों को लाया गया होगा। घटना स्थल पर कार के टायर के निशान मिले हैं।

जिले में एक महिला और बच्चे की हत्या कर शव जलाने का मामला सामने आया है। जूट मिल थाना क्षेत्र के ग्राम नेतनागर में पैरावट में आग लगी थी। आग बुझाने पर ग्रामीणों को महिला और बच्चे की अधजली लाश मिली। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि इन दोनों की हत्या कहीं और की गई है। इसके बाद कार में लाकर नेतनागर गांव की एक बाड़ी में रखे पैरावट में फेंककर आग लगा दी गई। फिलहाल, पुलिस शवों की पहचान में जुटी है।

See also  अफजल गुरु की बरसी पर थी बड़ी साजिश, आतंकियों को ट्रक में ले जा रहा था पुलवामा हमले के मास्टरमांइड का भाई

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर