रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन कार्य में बरती गई लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सहायक ग्रेड-3, दो हेडमास्टर और दो सहायक शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन का आदेश कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने जारी किया है।

मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान लापरवाही पाई गई थी। इस लापरवाही पर कलेक्टर ने कार्रवाई की है। सहायक ग्रेड-3 रामचरण लकड़ा और शंकर राम चौहान को निलंबित किया गया है।

वहीं हेड मास्टरों में सेले खाखा और अमल सिंह को निलंबित किया गया है। इनके अलावा सहायक शिक्षक रामलखन बैगा और बसंत सुरेन को भी निलंबित किया गया है। निलंबन का आदेश जारी कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  लोकसभा इलेक्शन में CM केजरीवाल को लगा झटका, दिल्ली के साथ पंजाब में भी पिछड़ी रही आम आदमी पार्टी