दंतेवाड़ा। Naxalite incident: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा इलाके में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचा दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर और बारसुर के बीच हर्राकोडर गांव में लगे जियो टॉवर को आग के हवाले कर दिया है।

Naxalite incident: नक्सलियों ने इसी जगह पर 2 दिसंबर से 8 दिसंबर तक पीएलजीए सप्ताह मनाने के लिए पोस्टर भी फेंके हैं। इस वारदात को पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने अंजाम दिया है। जिसके बाद आसपास के गांव में दहशत बनी हुई है।

See also  धुर नक्सल प्रभावित इलाके में ग्रामीणों का पहली बार बना राशन कार्ड, अब आधार कार्ड और पासबुक बनाने की तैयारी