रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा 54 सीटों के साथ स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है‌। फिलहाल मतगणना ज़ारी है, जैसे ही मतगणना पूरी होगी सीएम भूपेश बघेल अपना इस्तीफ़ा देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। सूत्रों के मुताबिक आज रात 9 बजे के बाद राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौपेंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम बघेल आज ही देर रात तक राजभवन पहुंचकर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन को अपना इस्तीफा देंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में थी।

चुनाव परिणाम में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। प्रदेश के 9 मंत्रियों को हार का सामना करना पड़ा है । इनमें अंबिकापुर से उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव साजा से रविन्द्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, आरंग से शिवकुमार डहरिया, कोंडागांव से मोहन मरकाम, सीतापुर से अमरजीत भगत, नवागढ़ से रुद्र गुरु और कोरबा से जय सिंह अग्रवाल चुनाव हार गए हैं।

See also  अंबिकापुर ब्रेकिंग: सुभाषनगर में मिली महिला की लाश की गुत्थी सुलझी अय्याशी के लिए की थी पेट्रोल पंप मालकिन की रेतकर हत्या, दो गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर