राजनांदगांव। आज सुबह 8 बजे से ही छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के नतीजों के लिए मतगणना का काम जारी है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के डोंगरगांव में भाजपा प्रत्याशी भरत वर्मा की उपजिला निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा से तीखी बहस हो गई है। विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भरत लाल वर्मा ने निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

भाजपा प्रत्याशी भरत लाल वर्मा ने निर्वाचन प्रकिया पर आरोप लगाते हुए कहा कि, हर राउंड के बाद मतों की गणना का परिणाम प्रमाण पत्र नहीं दिया जा रहा है। जिसके बाद लिखित शिकायत करने की बात भी सामने आई है। यह पूरा मसला गंज मंडी स्थित मतगणना केंद्र का है।

See also  CG News : 28 फरवरी को होगी चयनित अभ्यर्थियों के अंतिम चयन के लिए काउंसलिंग