Telangana Assembly Election Results 2023: तेलंगाना विधानसभा चुनाव में सामने आए परिणामों और रुझानों से साफ है कि राज्‍य में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए तैयार है, हालांकि अभी पूरी तरह परिणाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन जो तस्‍वीर सामने आ रही है उससे साफ है कि सत्‍तारूढ़ बीआरएस और मुख्‍यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के लिए करारी हार हो रही है।

आधी जीत का आंकड़ा पार किया

राज्य की सभी 119 विधानसभा सीटों पर पहले दौर की गिनती के बाद आए रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस ने तेलंगाना में आधी जीत का आंकड़ा पार कर लिया है। कांग्रेस उम्मीदवारों ने 63 निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बना ली है, जबकि सत्तारूढ़ भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) केवल 43 क्षेत्रों में आगे है।

इसी तरह भाजपा ने आठ निर्वाचन क्षेत्रों में बढ़त बना ली है, जबकि एआईएमआईएम चार सीटों पर आगे है।

मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव कामारेड्डी में तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी से पीछे चल रहे हैं।

See also  कांग्रेस की जन जागरण रैली शामिल होने कांग्रेस के 2000 से ज्यादा कार्यकर्ता जयपुर रवाना, मरकाम ने दिखाई हरी झंडी, अमरजीत चावला भी रहे मौजूद

भाजपा ने 111 सीटों पर चुनाव लड़ा और अभिनेता-राजनेता पवन कल्याण के नेतृत्व वाली अपनी सहयोगी जन सेना पार्टी (जेएसपी) के लिए आठ सीटें छोड़ीं।

एआईएमआईएम ने नौ सीटों पर चुनाव लड़ा, सभी हैदराबाद में, और शेष निर्वाचन क्षेत्रों में बीआरएस का समर्थन किया। भंग सदन में असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली पार्टी के सात सदस्य हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भरी मतों से जीते

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी ने कोडंगल विधानसभा क्षेत्र से भारी अंतर से चुनाव जीता। रेवंत रेड्डी ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के मौजूदा विधायक पटनम नरेंद्र रेड्डी को 32,800 वोटों से हराया। कांग्रेस नेता 2018 में कोडंगल में नरेंद्र रेड्डी से 9,319 सीटों से हार गए थे।

मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार रेवंत रेड्डी कामारेड्डी में भी मुख्यमंत्री और बीआरएस अध्यक्ष के.चंद्रशेखर राव के खिलाफ आगे चल रहे हैं।

बता दें कि 2018 में विधानसभा चुनाव में हार के बाद, रेड्डी ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ा था और मल्काजगिरी निर्वाचन क्षेत्र से चुने गए थे। उन्हें 2021 में टीपीसीसी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

See also  Election Commission: चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आज