अम्बिकापुर । मंत्री अमरजीत भगत 21 हजार वोटों से हार गए है। मंत्री अमरजीत का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस की सरकार नहीं बनने पर अपनी मूंछ मुड़वाने की बात कही थी।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 सीटों के लिए आज सुबह से मतगणना जारी है. इस बीच सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होते दिख रहा है। वहीं, भाजपा को एक और बड़ी जीत मिली है। सरगुजा के सीतापुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार टोप्पो ने बाजी मार ली है।

इस सीट से चार बार के विधायक कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत हार गए हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सरगुजा संभाग में 14 में से 14 सीटें जीती थी, लेकिन इस बार 14 में से 1 भी सीट नहीं जीत पाई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  एक तरफ ऑक्सीजोन दूसरी तरफ मंत्री बंगले में पेड़ कटाई, "कैसे गढ़बो नवा छत्तीसगढ़"