ट्राफिफ बाधित करने वाले अवैध कब्जों को निगम की टीम ने हटाया

रायपुर। विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन के द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कांग्रेस सरकार की विदाई के बाद अब भाजपा की नई सरकार के नए तेवर देखने को मिल रहे हैं।

वहीं शहर में अवैध रूप से बनाए गए दुकानों पर प्रशासन के द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है। इस मामले में प्रशासन अब सख्त नजर आ रही है। शहर के बीच स्थित शराब दुकानों के पास बने चखना दुकानों पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया जा रहा है।

आज तीसरे दिन भी नगर निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। ट्राफिफ बाधित करने वाले अवैध कब्जों को नगर निगम की टीम के द्वारा हटाया जा रहा है। वहीं संजय नगर रोड में नगर निगम का बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही जोन 6 में टिकरापारा रोड, हरदेव लाला मंदिर के पास वहीं जोन 7 समता कॉलोनी मुख्य मार्ग, कोटा रोड में निगम के द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया गया है।

See also  एक बेटी नैना धाकड़ ने पाई माउंट एवरेस्ट पर फतह तो दूसरी बेटी याशी जैन ने बचाई जान... दोनों ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का मान

साथ ही रायपुर के भारत माता चौक से भी सभी अवैध अतिक्रमण को हटाया गया। इसके साथ ही प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए सड़क बाधित न करने की बात कही और साथ ही कहा कि अन्यथा झेलनी कार्रवाई होगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर