रायपुर। 1998 बैच के आईपीएस अमित कुमार सीबीआई के डेपुटेशन से वापसी कर सोमवार को छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन करेंगे। जानकारी के अनुसार,अमित कुमार को पुलिस महकमे में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। नई सरकार बनने के बाद ही तय होगा कि, उन्हें कौन सा पोस्ट दिया जाएगा।

अमित कुमार सीबीआई में एसपी, डीआईजी और संयुक्त निदेश (पॉलिसी) की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। खास बात तो ये है कि, वे लालू यादव के चारा घोटाले की जांच टीम में भी शामिल थे। वे रायपुर समेत कई जिलों के एसपी भी रह चुके हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  IAS डाॅक्टर आलोक शुक्ला की संविदा नियुक्ति जायज, हाईकोर्ट में बीजेपी नेता की याचिका खारिज