पीएम से मिलने के बाद ही तय होगी शपथ समारोह की तारीख

रायपुर। एक बड़ी खबर है कि एक-दो दिन के भीतर पार्टी के बड़े नेता और खुद सीएम विष्णुदेव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में भेंट कर सकते है। इस मुलाक़ात के बाद शपथ ग्रहण की तारीखों का ऐलान संभव है। जानकारी के मुताबिक़ शपथ ग्रहण समारोह में खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हो सकते है।

भाजपा ने एक तरफ जहां प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया तो वही राजभवन में राज्यपाल से भेंट कर बनाने का दावा भी पेश कर दिया। हालाँकि अभी शपथ ग्रहण को लेकर तस्वीर साफ़ नहीं है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री का चुनाव पूरा हो चुका है। कुनकुरी विधायक विष्णुदेव साय प्रदेश के नए सीएम होंगे। साय छत्तीसगढ़ के दूसरे आदिवासी वर्ग के मुख्यमंत्री है। इससे पहले दिवंगत नेता अजीत जोगी इस वर्ग से सीएम रह चुके है।

See also  CG Assembly Budget Session: सदन में गूंजा आरीडोंगरी में गोदावरी इस्पात कंपनी लिमिटेड को पूर्व में आयरन ओर खनन के लिए जमीन देने का मामला, साय ने दिया ये जवाब

विधायक दल की बैठक में विष्णुदेव साय के नाम पर सहमति बनी और फिर प्रदेश के नए सीएम के नाम का ऐलान किया गया। भाजपा के दिग्गज नेता विष्णुदेव साय ने कुनकुरी से कांग्रेस के यूडी मिंज को इस बार 25 हजार से ज्यादा वोटों से परास्त किया है।

साय 4 बार सांसद और दो बार विधायक रह चुके है। संगठन में भी उन्हें बड़ा पद मिल चुका है। वह दो बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है।

शांत और सरला व्यक्तित्व वाले विष्णु देव साय पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह के करीबी माने जाते है। वह संघ से भी जुड़ाव रखते है। प्रचार के दौरान अमित शाह ने भी उन्हें ‘बड़ा आदमी’ बनाने का दावा किया था। संभवतः शाह ने तब उन्हें सीएम बनाने के संकेत ही दिए थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  पाक में पनाह लिए भारत के दुश्‍मन 'अज्ञात बंदूकधारियों' से घबराए