नेशनल डेस्क। सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी और 10 अप्रैल 2024 तक आयोजित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों तक चलेंगी। CBSE ने साल 2024 में होने वाले 10वीं और 12वी बोर्ड एग्जाम की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ CBSE ने कुछ दिशा निर्देश भी जारी किए हैं।

CBSE Guideline For Exams :

1। दो विषयों के बीच में पर्याप्त गैप होना चाहिए।
2। कक्षा 12वी की डेटशीट बनाते समय JEE Main की परीक्षा का ध्यान रखा गया है।
3। इन डेटशीट को बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि दो सब्जेक्ट के एग्जाम एक ही तारीख पर ना पड़े।
4। परीक्षा का समय सुबह 10:30 बजे से रहेगा।
5। डेटशीट को परीक्षा से काफी दिनों पहले इसलिए जारी किया गया है कि स्टूडेंट्स एग्जाम की अच्छे से तैयारी कर सकें।

See also  IND vs BAN : मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, 200 वनडे विकेट पूरे कर तोड़ा मिचेल स्टार्क का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बन गए नंबर-1

बोर्ड ने पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया है। लाखों स्टूडेंट्स को बेसब्री से अपनी बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे थे।