साव के साथ शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों का लेंगे जायजा

रायपुर । मनोनीत सीएम विष्णुदेव साय बुधवार 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जा रहा है। नए सीएम के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन आज शाम को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे।

इसके बाद ओ्म माथुर और नितिन नबीन शाम 5:30 बजे प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के साथ साइंस कॉलेज मैदान पहुंचकर शपथ ग्रहण की तैयारी का जायजा लेंगे। इसके बाद दोनों दिग्गज नेता रायपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन सहित अनेक राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Lok Sabha Elections 2024: जांजगीर चांपा में आज नितिन नबीन और पायलेट होंगे आमने सामने, पढ़ें पूरी खबर