Rajasthan CM News: सांगनेर विधायक भजन लाल शर्मा को राजस्थान के सीएम पद की जिम्मेदारी दे गई है। बता दें कि भजन लाल शर्मा जयपुर की सांगानेर विधानसभा से पहली बार विधायक चुन लिए गए हैं।

बीजेपी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान विधायक अशोक लौहाटी का टिकट काट कर भजन लाल शर्मा को दिया था। भजन लाल शर्मा ने कांग्रेस के पुष्पेंद्र भारद्वाज को 48081 वोटों से शिकस्त दी थी।

बता दें कि भजन लाल शर्मा भरतपुर के रहने वाले हैं। सांगानेर चुनाव लड़ने के दौरान उनपर बाहरी होने के भी आरोप लगे। हालांकि, इसके बाद भी भजन लाल शर्मा ने बड़े अंतर के साथ सांगानेर में जीत दर्ज की है। भजन लाल शर्मा संघ और संगठन दोनों के करीबी माने जाते है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के बाद मुश्किल में आई सुक्खू सरकार, क्या होगा कांग्रेस का अगला कदम