अभनपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अपने दो बच्चों को बाइक पर बैठाकर पिता स्कूल छोड़ने जा रहा था तभी एक तेज रफ़्तार हाईवा ने बाइक को ठोकर मार दी। हादसे में दो मासूम समेत पिता की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे के हाईवा चालक मौके से हाईवा लेकर फरार हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने हाइवा चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

बता दे घटना से इलाके के लोग में भारी आक्रोश है। वहीं घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए है। ये घटना गोबरा नवापारा के तर्री रोड स्थित बगदेहीपारा स्कूल के पास हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, गोबरा नवापारा के तर्री रोड पर स्थित बगदेही स्कूल के पास आज सुबह तेज रफ्तार हाईवा ने सामने जा रही एक बाइक को ठोकर मार दी. दुर्घटना में बाइक चालक और उसके दोनों बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक शिवनाथ यादव गोबरा नवापारा के गोड़पारा का ही रहने वाला था ।

See also  डीजी की अफसरों के साथ हाईलेवल बैठक, बनाई गयी है कई रणनीतियां....

इस रोड से लगातार भारी वाहनों की तेज गति से आवाजाही होती है, लेकिन उन पर किसी भी प्रकार का नियंत्रण स्थानीय पुलिस, नगरपालिका या आरटीओ द्वारा नहीं किया जा रहा है.।वहीं नगर पालिका प्रशासन ने पिछले 7 वर्षों से सुबह 6:00 बजे से रात 10:00 बजे तक भारी वाहनों का नगर के भीतर से आना-जाना प्रतिबंधित किया गया है. लेकिन उस पर अमल करने के लिए पालिका, पुलिस या प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार की गंभीरता नहीं दिखाई जाती है, जिसके चलते आए दिन इस प्रकार की दर्दनाक दुर्घटनाएं शहर के भीतर होती रहती है।