अम्बिकापुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने सुरेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली है। सुरेश अग्रवाल छग उपभोक्ता परिषद के सदस्य भी थे। बताया जा रहा है कि सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह भगत के करीबी भी थे। सुरेश अग्रवाल की मौत की खबर के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात की और परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया।

इस बारें में बताया गया है कि कल ही सुरेश अग्रवाल पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह के साथ घाटों तक बैठे थे। इसके बाद वह उठकर घर गए और फांसी लगा ली। जानकारी के अनुसार उन्होंने यशोधरा नामक एक महिला को अपनी दूसरी पत्नी के रूप में रखा था। यशोधरा कल सुरेश अग्रवाल के दुकान पहुंची थी। दुकान में दोनो में जमकर बहस हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या का यह पूरा मामला अम्बिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। बहरहाल सुरेश अग्रवाल ने किन वजहों से यह आत्मघाती कदम उठाया इसकी जांच शुरू कर दी गई है।

See also  अजय तिर्की फिर बने अंबिकापुर निगम के महापौर, कांग्रेस का 9 नगर निगमों पर कब्जा