रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं रायपुर दक्षिण से कांग्रेस प्रत्याशी रहे महंत रामसुंदर दास ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। महंत रामसुंदर दास रायपुर के दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़े थे। उनके खिलाफ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल चुनावी मैदान में उतरे थे जिन्होने रामसुंदर दास को बड़े मतों के अंतर से पराजित किया है। महंत रामसुंदर दास ने अपनी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आज कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को अपना इस्तीफा सौंपा ।

See also  विवादों से घिरी आरक्षक भर्ती प्रक्रिया अंततः स्थगित, गड़बड़ी के आरोप में अब तक एक उम्मीदवार सहित 7 लोग हो चुके हैं गिरफ्तार