रायपुर। डीडी नगर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद के चलते एक पति ने पत्नी को गोली मारकर फरार हो गय़ा है । राजधानी के डीडीनगर से यह सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पति ने पत्नी को गोली मार दी। बताया जा रहा कि घरेलू विवाद पर आरोपी पति ने अपनी पत्नी पर गोली चलाई। यह मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी शुभांकर नंदी पेशे से वकील हैं। गंभीर हालत में पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। वहीं घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Transfer News : 3 तहसीलदारों का हुआ तबादला, देखें सूची…